गुरुग्राम के नाथूपुर गांव में बृहस्पतिवार की अल सुबह 21 वर्षीय राहुल नाम के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। डीएलएफ फेज-3 थाने की पुलिस को सुबह करीब तीन बजे हत्या की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।
मृतक राहुल मूल रूप से कासगंज (उत्तर प्रदेश) के समसपुर गांव का रहने वाला था और नाथूपुर में तेजपाल के मकान में किराये पर रहता था। पुलिस के अनुसार राहुल के गले पर तेजधार हथियार से गहरा घाव मिला है और आसपास खून बिखरा हुआ था।