फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑनलाइन बेटिंग के नाम पर युवक से 90 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित से एक युवती ने फेसबुक पर किया था संपर्क
विज्ञापन

गुरुग्राम। ऑनलाइन बेटिंग के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक से 90,090 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज किया है। पालम विहार फेज-2 निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-37 स्थित जेबीएम कंपनी में नौकरी करता है। 11 जून को फेसबुक पर उनकी दोस्ती एक युवती से हुई।
विज्ञापन

चैटिंग के दौरान युवती ने खुद को जापान की निवासी बताया और कहा कि वह इस समय मुंबई में रह रही है। युवती ने उसको ऑनलाइन बेटिंग साइट के बारे में जानकारी दी और इस पर पैसे कमाने का लालच दिया। बेटिंग के माध्यम से उसके खाते में 850 रुपये भेजे गए जिससे वह लालच आ गया। उसने युवती के कहने पर ऑनलाइन बेटिंग में कुल 90,090 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसको मुनाफा नहीं दिया गया। ठगी का एहसान होने पर उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें