फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या: पड़ोस में रहने वाले युवक ने की मासूम से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी दबोचा

Fri, 20 Feb 2026 12:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के सेक्टर -37 थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को पड़ोस में रहने वाले युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची की लाश को बरामद किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को अपने साथ ले गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी युवक, जिसकी पहचान मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के निवासी शिवनाथ के रूप में हुई है, को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपनी बर्बरतापूर्ण करतूतों का खुलासा कर दिया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को छुपाने की जगह बताई, जहां से पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी शिवनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें