फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मोबाइल को चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में मोबाइल को चार्जिंग पर लगाने के लिए अडाॅप्टर बिजली बोर्ड में लगाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की रात करीब 9.30 बजे हुई। युवक की मौत की सूचना मिलने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
विज्ञापन

मृत युवक की पहचान उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के पीखी गांव निवासी अमन कुमार (19) के रूप में हुई है। वह अपने मामा जीशन के पास गुरुग्राम के सेक्टर-23 में पेड़-पौधों की नर्सरी में आया हुआ था। बुधवार की रात को जब अमन ने नर्सरी में बने कमरे में मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए चार्जिंग अडाॅप्टर को बिजली प्लग में लगाया तो शाॅर्ट सर्किट होने से उसे करंट लग गया। करंट लगते ही अमन बेहोश होकर गिर गया। जब उसका मामा जीशन कमरे के अंदर आया तो अमन को नीचे गिरे हुए पाया। जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। बृहस्पतिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें