फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Tue, 15 Jul 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक नितिन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक फर्रुखनगर से झज्जर लौट रहे थे। सिसोदिया ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झज्जर के रईया गांव निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नितिन रविवार को अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक से फर्रुखनगर आया था। काम निपटाने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फर्रुखनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक की हालत गंभीर देख उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। दीपक जींद के राहजौद गांव का निवासी है।
विज्ञापन

फर्रुखनगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें