फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करंट लगने से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था
विज्ञापन


चार नामजद कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। करंट लगने से 31 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। युवक 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। आरोप है कि सोहना सब डिवीजन में तैनात चार बिजली कर्मचारियों ने खराब सप्लाई को ठीक करने के लिए युवक को पोल पर चढ़ाया था। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर चार नामजद बिजली कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार की रात्रि करीब 8 बजे सोहना से जिला नूंह के गांव भिरावटी की बिजली सप्लाई खराब थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभाग को कर दी थी। बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन नवीन, राहुल, फत्ते व नरेश ने गांव में पहुंचकर भिरावटी निवासी हरपाल को बुला लिया। हरपाल के आने पर चारों बिजली कर्मचारियों ने उसको बिजली लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा दिया पर अचानक ही बन्द कराई गई लाइन चालू हो गई। इससे पोल पर चढ़ा हरपाल 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से जमीन पर आ गिरा। युवक हरपाल को गम्भीर हालत में सोहना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई हरीसिंह ने पुलिस को बताया कि गांव की बिजली खराब हो जाने पर अक्सर कर्मचारी उसके भाई हरपाल को ही पोल पर चढ़ाते थे जबकि कर्मचारी कभी भी पोल पर बिजली ठीक करने के लिए नहीं चढ़ते थे। हरपाल की जान बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी सुखपाल बताते हैं कि मृतक के भाई की शिकायत पर चार बिजली कर्मचारियों नवीन, राहुल, फत्ते व नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें