फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में धर्म कॉलोनी में एक युवक ने अपने ससुराल में मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिले झांसी के सिकंदरा गांव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ सेक्टर 104 में रहता था और एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। बताया जाता है कि कुछ महीनों पहले गर्भवती होने पर पत्नी को उसने गांव में भेज दिया था। इस समय वह अकेला था। उसके साले मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर उसके जीजा नरेंद्र घर आए थे। उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने की जानकारी दी। वह रात को वहीं पर रुके थे। मंगलवार सुबह सभी लोग सो रहे थे तो उन्होंने कमरे में फंदा लगा लिया। संवाद
विज्ञापन





युवक ने की आत्महत्या
गुरुग्राम। सेक्टर 17-18 थाना क्षेत्र के सुखराली गांव में किराये पर रहने वाले मनीष ने सोमवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के फुगाना गांव के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दी थी। अभी आत्महत्या के कारण सामने नहीं आ पाए हैं। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। युवक गुरुग्राम में श्रमिक का काम करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें