फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंटर में कबाड़ में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे शराब, दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी के लिए पंजाब की शराब ले जा रहे थे बिहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट टीम ने अवैध रूप से बड़ी मात्रा में बिहार ले जा रहे शराब से भरे कैंटर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान जिला झज्जर के सोलधा गांव निवासी नवीन उर्फ काला और खोड़ गांव निवासी सन्नी के रूप में हुई है। टीम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ टीम ने मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो की गुरुग्राम टीम को सूचना मिली थी कि एक कैंटर में प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने पचगांव केएमपी टोल के पास नाकाबंदी की। वाहनों की जांच के दौरान टीम ने एक कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर में कबाड़ के 97 कट्टे रखे हुए थे। कैंटर में मौजूद चालक ने टीम को बिल्टी दिखाई। जब टीम ने कैंटर की रखे कबाड़ के कट्टे हटाकर जांच की तो वहां पर शराब की पेटी रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि टीम को 220 पेटियां रॉयल स्टैग और 55 पेटियां ऑल सीजन की शराब मिली। दोनों शराब की पेटियों पर पंजाब में बिक्री का लेबल लगा हुआ था। टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी शराब अवैध रूप से हरियाणा के रास्ते से बिहार व अन्य राज्यों में तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि उनके साथियों ने पंजाब से बिहार कबाड़ ले जाने की बिल्टी कटवाई हुई थी। इसकी आड़ में ये शराब छुपा कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें