फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी योग मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला प्रशासन और आयुष विभाग 15 जून को योग मैराथन आयोजित करेगा। मैराथन सुबह 6 बजे से नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर मोर चौक तक जाएगी। बता दें किअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। मैराथन में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, योग प्रशिक्षक, योग सहायक, खेल प्रेमी भाग लेंगे।
विज्ञापन


जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने बताया कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ है। थीम का मुख्य उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें