फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार पार्किंग के विवाद में युवती को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने अभद्रता और मारपीट करते हुए दी अगवा करने की धमकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-31 मार्केट में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कार सवार तीन युवकों ने एक युवती को थप्पड़ मार दिया। पीड़ित युवती का आरोप है कि घटना में शामिल तीन आरोपी खुलेआम शराब पी रहे थे। उन्होंने न केवल युवती के साथ अभद्रता व मारपीट की, बल्कि उसे घर से अगवा करने की भी धमकी दी। मामला 25 मई की रात का है।
युवती का कहना है कि पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मदद मांगने के करीब 40 मिनट बाद पीसीआर वैन तो मौके पर पहुंची और उसमें कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। ऐसे में वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। युवती की शिकायत के आधार पर सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि वह सेक्टर-31 स्थित हुडा मार्केट गई थी। जब वह पार्किंग में खड़ी अपनी कार खड़ी कर रही थी तो एक युवक ने युवती को अपनी कार को दूसरी जगह खड़ी करने के लिए कहा तो युवती ने मना कर दिया। आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ वहां पर शराब पी रहा था और उनसे झगड़ा व गाली-गलौज करने लगा। जब युवती गाली-गलौज की वीडियो बनाने लगी और आरोपी की कार दरवाजा खोला तो उस युवक ने युवती को थप्पड़ मार दिया। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इस दौरान उनका एक और साथी मौके पर आ गया जो उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गया। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी युवकों ने उसे घर से अगवा करने की धमकी भी दी। वहीं, युवती का आरोप है कि कॉल करने के मात्र छह मिनट में मौके पर पहुंचने का दावा करने वाली गुरुग्राम पुलिस की पीसीआर वैन 40 मिनट बाद आई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बृज मोहन ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने कार का जाे नंबर उपलब्ध कराया है, उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। युवती और आरोपियों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें