फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डॉ. अर्चना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा नेताओं ने इसे मेहनत का परिणाम बताते हुए दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह/फिरोजपुर झिरका। हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति के बाद मेवात क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला संगठन पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। जैसे ही सोशल मीडिया पर नियुक्ति की सूचना जारी हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयां देना शुरू कर दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का मनोनयन उनकी कड़ी मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। पार्टी अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेगी। भाजपा युवा जिलाध्यक्ष केशव पंड़ित ने कहा कि नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जोश है। नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के अध्यक्ष मनीष जैन ने डॉ. अर्चना गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का यह सम्मान पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी रही है। महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत संदेश दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष निशा सैनी ने कहा कि हरियाणा में महिला के हाथों में संगठन की कमान सौंपना पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें