फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल के पास बनेगा यू-टर्न, एनएचएआई कर रहा योजना पर काम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई की यूटर्न निर्माण की योजना, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित बिजवासन टोल प्लाजा के पास वाहन चालकों की सुविधा के लिए यू-टर्न बनाने की योजना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस योजना पर काम कर रहा है। यू-टर्न बनने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में टोल पर यू-टर्न की सुविधा नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है और गलत दिशा में आना पड़ता है। इससे हादसा होने की संभावना और ट्रैफिक प्रभावित होता है। पिछले माह एनएचएआई के चेयरमैन और जीएमडीए के सीईओ के साथ बैठक हुई थी। इसमें बिजवासन टोल पर यूटर्न का मामला उठा था। इसमें बताया गया कि गुरुग्राम की ओर से वाले ट्रैफिक के लिए बिजवासन टोल प्लाजा से पहले अलग यू-टर्न देने के लिए स्थानीय लोग मिले थे। इस स्ट्रक्चर की कमी के कारण, सड़क इस्तेमाल करने वालों को यू-टर्न लेने के लिए दो बार टोल प्लाजा पार करना पड़ता है, जिस कारण लोग गल दिशा में वाहन चलाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, दिल्ली की तरफ ग्रेड सेपरेटर यू-टर्न मौजूद हैं। इस बात पर सहमति बनी कि हरियाणा की तरफ भी ऐसे ही ग्रेड सेपरेटर यू-टर्न बनाए जा सकते हैं। एनएचएआई के अनुसार, टेंटेटिव ले-आउट प्लान के आधार पर स्ट्रक्चर बनाने के लिए जीएमडीए की जमीन और प्राइवेट जमीन की जरूरत पड़ सकती है। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि टोल पर यूटर्न बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए जमीन की जरूरत होगी। यू-टर्न बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने के साथ वाहन चालकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

-
यूटर्न नहीं होने से उठानी पड़ रही परेशानी

यूटर्न नहीं होने से वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। एनएचएआई को इस पर पहले ही विचार करना चाहिए था। इस कार्य को जल्द करना चाहिए। - राज कुमार यादव, डीएलएफ सिटी
विज्ञापन


द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल पर यूटर्न नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को रांग साइड वापस लौटना पड़ता है। एनएचएआई को अभी वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए। - सतीश यादव, उद्योगपति एवं समाजसेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें