फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-9 आरओबी के पास जाम से राहत दिलाने के लिए बनेगा यूटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाने में होगी सहूलियत
विज्ञापन


जीएमडीए ने जारी किया 48.18 लाख रुपये का टेंडर

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास सेक्टर-9 तिराहे (ग्रीनवुड स्कूल) पर जाम दूर करने के लिए यू-टर्न का निर्माण कराने जा रहा है। यू-टर्न बनने से शहर के लोगों को द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाने में सहूलियत होगी। इस कार्य के लिए जीएमडीए ने 48.18 लाख का टेंडर जारी कर दिया है।
जीएमडीए ने द्वारका एक्सप्रेसवे से हीरो होंडा चौक (एनएच-48) को जोड़ने के लिए दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बसई गांव में आरओबी का निर्माण कराया है। यातायात पुलिस के अनुसार बसई आरओबी पर सेक्टर नौ तिराहे पर सुबह-शाम जाम की समस्या रहती है। रोहतक, चंडीगढ़, झज्जर और हिसार जाने वाली बसें स्टैंड से शीतला माता मंदिर रोड, सेक्टर पांच से सेक्टर नौ तिराहे से होते हुए बसई आरओबी से होकर जाती हैं। दूसरी ओर हीरो होंडा की ओर से आने वाले भी द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर नौ की ओर इसी तिराहे से जाते हैं। ऐसे में यहां पर सुबह-शाम वाहनों का भारी दबाव हो जाता है और लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने आरओबी के नीचे से यूटर्न बनवाने का मामला जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा कमेटी में रखा था। इस पर डीसी अजय कुमार ने जीएमडीए से इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करने काे कहा था। इस पर जीएमडीए ने एस्टीमेट तैयार कर मंगलवार को टेंडर जारी कर दिया। 20 अक्तूबर के बाद इसका टेंडर खोला जाएगा। अभी तिराहे पर ट्रैफिक लाइट से यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। योजना के अनुसार एक रोड सीधे सेक्टर नौ की सड़क से जोड़ी जाएगी। इसके अलावा यूटर्न लेकर लोग मेन सेक्टर-नौ की सड़क पर आ सकेंगे। धनवापुर अंडरपास में जलभराव और दौलताबाद आरओबी पर जाम होने से लोग इसी रोड को प्रयोग करना पसंद करते थे।
विज्ञापन


मेट्रो के निर्माण में मिलेगी मदद
सेक्टर-नौ रोड से मेट्रो को गुजरना है। ऐसे में इस सड़क को चौड़ा करने की योजना है ताकि सड़क के बीच में मेट्रो के पिलर बनाए जा सकें। यू-टर्न बनने से वाहन चालक मेन सेक्टर-नौ के बजाय मेट्रो निर्माण के दौरान सेक्टर की अंदर की सड़क का प्रयोग कर सेक्टर-चार की ओर जा सकेंगे। इससे सेक्टर-नौ की मेन रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें