फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना घाटी मोड़ पर 1600 पीओपी कट्टों से भरा ट्राला पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन


सोहना। घाटी मोड़ पर एक तेज स्कार्पियो को बचाने के दौरान ट्राला बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। ट्राले में करीब 1600 कट्टे पीओपी के भरे हुए थे। गनीमत रही की हादसे में दोनों चालक बाल बाल बच गए और कट्टे सड़क पर फैलने से भी कोई घटना नहीं घटी।
विज्ञापन




रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे 1600 कट्टे पीओपी से भरा 18 टायर वाला ट्राला तावडू की ओर से आ रहा था। जैसे ही ट्राला घाटी के आखरी मोड़ पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही स्कार्पियो गाड़ी सामने आ गई। इस दौरान गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्राला अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। इस कारण कट्टे सड़क पर फैल गए। चालक सत्यनारायण ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर से पीओपी भरकर सोहना में लाए रहे थे। वहीं, स्कार्पियो चालक ने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें