पटौदी। आश्रम हरि मंदिर पटौदी में आयोजित पांचवीं हरियाणा बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सैन्य जीवन का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। शिविर के दौरान युवा कैडेट्स को किसी सैन्य टुकड़ी की तरह अनुशासित एवं संगठित तरीके से फील्ड में मूवमेंट करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही, गंतव्य पर पहुंचकर सुरक्षित टेंट लगाने और शिविर क्षेत्र के सुव्यवस्थित प्रबंधन की बारीकियां भी सिखाई गईं। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स के भीतर सैन्य दक्षता, कड़ा अनुशासन और आत्मविश्वास पैदा करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। इसके अलावा युवाओं को आधुनिक रक्षा तकनीकों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर सक्सेस एआई अकादमी कानपुर से कैंप में पहुंचे अंकित वर्मा, वंशिका व यश ने कैडेट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के विभिन्न उपयोगों,भविष्य की संभावनाओं, शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में इसकी भूमिका का विस्तृत रूप से जानकारी दी। संवाद