फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चारों जोन की कुल 49 किमी सड़क की होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में शहर की 27 सड़कों को धूलमुक्त करने के निर्देश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए नगर निगम ने जनवरी माह में शहर की 27 प्रमुख सड़कों को धूलमुक्त करने की योजना बनाई है। योजना के तहत चारों जोन की कुल 49 किलोमीटर लंबी सड़कों पर सफाई और मिट्टी उठाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम का मानना है कि सड़कों से उड़ने वाली धूल व मिट्टी वायु प्रदूषण का बड़ा कारण बनने के कारण शहर की हवा लगातार जहरीली हो गई है। योजना में ओल्ड एसपीआर, द्वारका एक्सप्रेसवे से श्याम बाबा चौक तक, बाबा प्रकाशपुर चौक से वजीराबाद रोड, बसई चौक से उमंग चौक समेत अन्य मुख्य और व्यस्त सड़कों को शामिल किया गया है। इन सड़कों पर नियमित सफाई और धूल उड़ने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे। निगम ने जोनल स्तर पर अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि शहर की सड़कों के किनारे जमी धूल हटाने के लिए जोनल स्तर पर अधिकारियों को साफ-सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं। नियमित रूप से सड़कों की सफाई कर धूल उड़ने से रोकने और प्रदूषण में कमी लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें