फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव के दौरान तुरंत पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की निकासी का काम करने के लिए मानेसर निगम ने टीमें गठित कीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानसून में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम मानेसर ने विशेष टीमें गठित की हैं। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के निर्देश पर इंजीनियरिंग और सफाई शाखा के अधिकारियों की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं, जो बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में तुरंत पहुंचकर पानी की निकासी का काम करेंगी।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि प्रत्येक गांव और वार्ड के लिए अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। टीमों में एसडीओ, जूनियर इंजीनियर (जेई), वरिष्ठ सफाई अधिकारी (एसओ) और सफाई निरीक्षक शामिल हैं। सभी टीमों की निगरानी संबंधित कार्यकारी अभियंता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

नगर निगम ने बारिश के दौरान लोगों की शिकायतें सुनने और तुरंत कार्रवाई के लिए 24 घंटे संचालित होने वाले हेल्पलाइन नंबर 0124-2012232 और 9773797486 भी जारी किए हैं। नगर निगम की ओर से गढ़ी, गोपालपुर, वजीरपुर, ढोरका, हयातपुर, मेवका, बढ़ा, बामड़ौली, सिकंदरपुर बढ़ा, नवादा फतेहपुर, रामपुरा, नखड़ौला, सिही, नौरंगपुर, बार गुर्जर, शिकोहपुर, झुंडसराय आबाद, झुंडसराय वीरान, भांगरौला, कांकरौला, नाहरपुर कासन, ढाणा, बांस हरिया, बांस कुशला, खोह, मानेसर, कासन, सहरावन, नैनवाल, फाजिलवास और कुकड़ौला समेत सभी गांवों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें