फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलत दिशा में आ रही टैक्सी ने गाड़ी में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-तीन स्थित डाउनटाउन बिल्डिंग के पास बुधवार शाम गलत दिशा में आ रही एक कैब गाड़ी ने दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी गाड़ी के एयरबैग खुल गए।
विज्ञापन

गाड़ी में सवार महिला समेत दो युवक बाल-बाल बच गए। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मूलरूप से कर्नाटक के बंगलुरु निवासी अविनाश राधा कृष्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पालम विहार में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वह सेक्टर-21 स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी नैना गोस्वामी और एक दोस्त के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी कार से पालम विहार लौट रहे थे। जब उनकी कार डीएलएफ फेज-तीन में डाउनटाउन बिल्डिंग के पास पहुंची तो अचानक एक टोयोटा टैक्सी गलत दिशा से तेज गति और लापरवाही से आती हुई उनकी कार से टकरा गई। जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें