फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जाटौली की पायल रानी बनी हरियाणा लोक सेवा आयोग में सहायक प्राध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। नगर परिषद पटौदी के जाटौली की निवासी पायल रानी हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा सहायक प्राध्यापक (भूगोल), कॉलेज कैडर के पद पर चयनित हुई हैं। एचपीएससी का यह परिणाम 3 मार्च 2026 को घोषित हुआ। पायल रानी ने कहा कि इस सफलता तक पहुंचने में उनकी कड़ी मेहनत, लगन और लगातार प्रयासों का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपने गुरुओं, माता-पिता और परिवार के सहयोग को इस सफलता का श्रेय दिया। पायल रानी ने बी.ए., एम.ए., बी.एड. की पढ़ाई के साथ-साथ नेट, सीटेट और एचटेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी पास की हैं। वर्तमान में वह महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक से भूगोल विषय में पीएचडी कर रही हैं। जाटौली के समाजसेवी मास्टर सुरेन्द्र चौहान ने पायल रानी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें