फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर में मेट्रो के नए रूटों की पहचान के लिए होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएमआरटीसी ने एजेंसी रखने के लिए जारी किया टेंडर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) गुरुग्राम-मानेसर कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी मैनेजमेंट प्लान (सीएमएमपी) में मेट्रो नेटवर्क में लुप्त लिंक की पहचान के लिए व्यवहार्यता अध्ययन कराने जा रहा है। इसके लिए सलाहकार नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। एचएमआरटीसी ने जिले में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर के उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण (ट्रैफिक सर्वे) कराया जाएगा, जिन्हें भविष्य में मेट्रो से जोड़ा जा सकता है।
एचएमआरटीसी ने यातायात सर्वेक्षण के लिए निविदा आमंत्रित की है, जिसकी अंतिम तिथि 19 सितंबर है। चयनित कंपनी को दो माह के भीतर अपनी विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट एचएमआरटीसी को सौंपनी होगी। यह सर्वेक्षण मौजूदा परिवहन पैटर्न, जनसंख्या घनत्व और भविष्य की शहरीकरण योजनाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा ताकि सबसे व्यवहार्य और आवश्यक मेट्रो विस्तार मार्गों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के सीएमएमपी के तहत पहले से ही 176.99 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क की योजना बना चुका है। बता दें कि अभी ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो लाइन पर काम चल रहा है। योजना के अनुसार एचएमआरटीसी भोंडसी गांव से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो चलाने की योजना है। इसके अलावा रेजांगला चौक से सेक्टर-21, द्वारका तक, सेक्टर 55-वाटिका चौक से पचगांव तक मेट्रो, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से मिलेनियम सिटी सेंटर होते हुए सेक्टर-पांच तक, द्वारका के साथ मेट्रो समेत अन्य रूट शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें