गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ वार्ड संख्या-8 से हुआ, जिसमें संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार, वार्ड पार्षद नरेश कटारिया, सहायक अभियंता आशीष हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा तथा इलेक्ट्रिकल विंग की टीम मौजूद रही।
अभियान निगमायुक्त प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ज़ोन वार की गई है और बुधवार को 11 वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की गई। कार्यकारी अभियंता सचिन यादव ने बताया कि यह विशेष अभियान शहर के सभी वार्डों में चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान टीमों द्वारा सभी स्ट्रीट लाइटों की विस्तृत जांच की जा रही है। जहां लाइटें खराब पाई जा रही हैं, उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार नई लाइटें लगाई जा रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित व प्रकाश मान शहर उपलब्ध कराना है। ब्यूरो