फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फैंसी ड्रेस डिलीवरी के नाम पर छात्रा से 6.82 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम आईडी पर देखा था फेंसी ड्रेस का विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर काेड भेजकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने फैंसी ड्रेस डिलीवरी के नाम पर छात्रा से 6,82,250 रुपये की ठगी की है। पीड़ित छात्रा ने इंस्टाग्राम आईडी पर फैंसी ड्रेस का विज्ञापन देखा था। जालसाजों ने छात्रों को क्यूआर काेड भेजकर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए थे। पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पटौदी के खोड़ गांव निवासी सुविधा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमएससी की छात्रा है। उसने 21 जुलाई को इंस्टाग्राम पर बालाजी कलेक्शन पर एक फैंसी ड्रेस की रील देखी थी। इसके बाद सुविधा ने चैट के माध्यम से ड्रेस खरीदने की इच्छा जताई। इसके बाद सुविधा को एक क्यूआर कोड भेजा गया और 1500 रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद जालसाजों ने सुविधा को झांसे में लेकर 21 जुलाई से 05 अगस्त के दौरान अलग-अलग चार्ज के नाम पर 6,82,250 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी छात्रा से और रुपये भेजने के लिए कहा गया तो उसे अपने साथ ठगी का एहसास हो गया। रुपये वापस मांगने पर छात्रा को मना कर दिया गया और उसे इंस्टाग्राम आईडी से ब्लॉक कर दिया। छात्रा ने पुलिस से जालसाजों से उसके रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें