फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार थार ने बलेनो कार को मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के पुराने जेल चौक के पास शुक्रवार अल सुबह तेज रफ्तार थार ने बलेनो कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक महिला, दो युवती व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नई बस्ती निवासी मीनाक्षी चड्डा, उनके बच्चे दिवांश, लक्षिता और रिश्तेदार याशिका के रूप में हुई है। घायल महिला की शिकायत पर थार चालक मोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं में शिवाजी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि चालक द्वारा नशा करके थार को चलाया जा रहा था।
पुलिस को दी शिकायत में नई बस्ती निवासी मीनाक्षी चड्डा ने बताया कि वे शुक्रवार की सुबह करीब 4.40 बजे बलेनो कार में घूमने के लिए निकली थीं। जब उनकी कार पुराने जेल चौक से राजीव चौक की ओर मुड़ रही थी, उसी दौरान राजीव चौक की ओर से आ रही थार ने कार को चालक साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार उछलकर डिवाइडर से जा टकराई, जबकि थार पलट गई। हादसे में मीनाक्षी, याशिका, लक्षिता व कार चालक दिवांश को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही शिवाजी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के मेडिकल करवाए। घायल मीनाक्षी की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। कार को टक्कर मारने वाली थार के चालक मोहित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें