फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीडी ब्लू बेल्स की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेंट पॉल को आठ विकेट से हराया, विहान सांगवान ने झटके तीन विकेट
विज्ञापन

गुरुग्राम। 10वें द्रोण अंतर स्कूल क्रिकेट कप के सुपर नॉकआउट मुकाबले में बीडी ब्लू बेल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट पॉल को आठ विकेट से हरा दिया। महेश क्रिकेट अकादमी में खेले गए मुकाबले में सेंट पॉल पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बीडी ब्लू बेल्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 7.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए। केडी ने 22 व मोहित ने 10 रन का योगदान दिया। बीडी ब्लू बेल्स से विहान सांगवान ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट झटके। जयंत यादव ने दो विकेट लिए, जबकि अर्नव कृष्णाटर, गर्वित सांगवान, वंश शर्मा और पार्थ ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन




जवाब में बीडी ब्लू बेल्स की ओर से यथार्थ गौड़ ने 38 रन बनाए। जयंत यादव ने 11 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए। कप्तान अदित वर्मा ने भी नाबाद 18 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें