फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 21-23 अगस्त को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
-31 मई तक आवेदन कर लंबित मामलों का आपसी सहमति से करा सकते हैं स्थायी निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि देश में न्याय व्यवस्था को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026’ नामक एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस पहल के अंतर्गत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।



उन्होंने बताया कि यह अभियान ‘सुप्रीम कोर्ट एक्शन फॉर मीडिएट एंड डिस्प्यूट हार्मोनाइजेशन एक्रॉस नेशन’ के तहत संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और इसका समापन अगस्त माह में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अधिवक्ताओं, वादियों तथा अन्य हितधारकों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. गर्ग ने बताया कि इच्छुक पक्षकार अपने मामलों के समाधान के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अथवा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सहमति आधारित निपटारा कर सकते हैं। विशेष लोक अदालत में शामिल होने के इच्छुक पक्षकार 31 मई 2026 तक गूगल लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह फॉर्म सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें