फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निकाह में नोटों की बरसात से आई सिर फुटव्वल की नौबत

विज्ञापन
सलाम की रस्म के दौरान भिड़े दूल्हे के जीजा।
विज्ञापन
-नहेदा गांव मे नोटो के विवाद में दो जीजा भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, हुआ पथराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। नहेदा गांव में निकाह समारोह उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब दूल्हे के दो जीजाओं के बीच शुरू हुई मामूली तकरार ने पूरे माहौल को हिंसा में तब्दील कर दिया। नोटों की माला और उड़ती गड्डियों ने ऐसा विवाद खड़ा किया कि खुशियों का रंग फीका पड़ गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बाद में लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस मामले में अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।



- क्या है पूरा मामला


सोमवार को नहेदा गांव में पप्पू कुरैशी के बेटे अरमान का निकाह समारोह था। इस खुशी के मौके पर गांव और रिश्तेदारी के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। सलाम की रस्म के दौरान दूल्हे के बड़े जीजा नदीम ने उसे नोटों की माला पहनाई। इसी बीच छोटे जीजा बूल्लर छत पर चढ़ गए और आतिशबाजी के साथ नोटों की गड्डियां उड़ाने लगे। इस हरकत को बड़े जीजा ने अपनी बेइज्जती समझा और विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।मामूली कहासुनी जल्द ही झगड़े में बदल गई और दोनों जीजाओं के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और हालात बिगड़ने पर पथराव भी शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन




- ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
स्थिति को बिगड़ता देख गांव के समझदार लोगों और बुजुर्गों ने बीच-बचाव किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया। बाद में बिरादरी के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया और आपसी सहमति से मामला शांत कराया।


- शादी की रस्में कुछ समय के लिए रुकीं :
इस झगड़े के कारण बारात को दुल्हन के घर पहुंचने में देरी हुई। कुछ समय के लिए शादी की रस्में भी रुक गईं। हालांकि समझौते के बाद कार्यक्रम फिर से शुरू किया गया और निकाह की बाकी रस्में पूरी की गईं। निकाह समारोह में हुआ यह विवाद गांव के लोगों के लिए चर्चा और तमाशे का विषय बन गया।


-
एक हफ्ते में दूसरा मामला :
गौरतलब है कि इसी परिवार में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा विवाद है। पांच दिन पहले मस्जिद के सामने डीजे बजाने को लेकर भी झगड़ा हुआ था, जिसमें पथराव हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन



- पुलिस तक नहीं पहुंची बात :
हैरानी की बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिसके चलते पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें