फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सात दिन के नवजात को चोरी कर बेचा, किन्नर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नौ घंटे में ढूंढा, आरोपी किन्नर ने बच्चे को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साथी किन्नर के गोद लिए बच्चे को साजिश रचकर दूसरे को देने के मामले में पुलिस ने आरोपी किन्नर और एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास बच्चे नहीं होने पर उसने किन्नर से एक बच्चा दिलवाने की बात कही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलबरिया गांव, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निवासी लायक शेख और मझौलिया गांव, सिवान, बिहार निवासी काजल के रूप में हुई है। पुलिस ने नौ घंटे के भीतर ही नवजात को ढूंढ लिया। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने पीड़ित किन्नर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
रविवार को एक किन्नर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-53 में सरस्वती कुंज में झुग्गी-झोपड़ी में रहती है। 18 अगस्त को उन्होंने फूलों देवी से एक नवजात शिशु को गोद लिया था। उसी दिन वह नवजात शिशु पैदा हुआ था। शनिवार को उन्हें अपने साथियों के साथ एक रस्म पूरी करने जाना था। इसके लिए वह बच्चे को अपनी पड़ोस में रहने वाली काजल किन्नर को सौंप गई थी। जब वह रस्म पूरी करने के बाद वापस आई तो काजल ने बताया कि कोई अनजान व्यक्ति बच्चा और उसका मोबाइल लेकर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक के पास नहीं था बच्चा
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लायक शेख और काजल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लायक शेख के पास बच्चे नहीं हैं। इसलिए उसने आरोपी काजल किन्नर से एक बच्चा दिलाने की बात कही। वह इस काम के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये देने के लिए भी तैयार था। वह बीते पांच साल से किन्नरों की झुग्गियों के पास ही परचून की दुकान चल रहा था। आरोपी किन्नर काजल ने उसको पीड़ित किन्नर के गोद लिए नवजात को देने की योजना बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें