फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में सड़कें बनी नहर, पानी की निकासी के दावे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। कस्बे में हुई बारिश ने नगरपरिषद प्रशासन की पोल खोल कर रख दी। बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को गुजरने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगरपरिषद के पानी निकासी के सभी दावे फेल हो गए हैं। सोमवार को कस्बे में हुई लगातार तेज बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कस्बे की अधिकांश सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को कई कई फुट पानी में से निकलना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहन चालकों को पानी में से निकलना काफी मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर तो बरसाती पानी घरों में भी घुस गया। वहीं परिषद द्वारा पानी निकासी के सभी प्रयास असफल होकर रह गए हैं। बीते दिनों परिषद ने लाखों रुपये खर्च करके नालों की सफाई कराई थी। किन्तु उक्त राशि पानी में बह गई है। बस स्टैंड मार्ग, अस्पताल मार्ग, केडीएम मार्ग, तिरपत कालोनी, अनाज मंडी आदि स्थानों पर बरसाती पानी खड़ा हुआ है जिससे सड़कें अवरुद्ध होकर रह गई हैं। नगरपरिषद ईओ सुमनलता का कहना है कि बरसाती पानी को निकलने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। कस्बे में पानी की निकासी दुरुस्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें