फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ ने झारखंड से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने झारखंड के जिला सराय किला से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी धर्मेंद्र सोनीपत जिले का रहना वाला है।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक, बदमाश काफी समय से राजेश नाम से झारखंड के पीसएस चौक अंतर्गत चुबिलास इलाके में रह रहा था। धर्मेंद्र पर सोनीपत जिले में दो आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस उसको काफी समय से पकड़ने की जुगत में लगी हुई थी लेकिन वह बार-बार चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। पिछले सप्ताह एसटीएफ को उसके झारखंड में छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें