फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नवरात्रि महोत्सव में दिखा गुजराती संस्कृति और एकता का अद्भुत संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिनों का उत्सव भव्य, रंगारंग और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्री गुजराती समाज द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव के 20वें संस्करण का नौ दिनों का उत्सव भव्य, रंगारंग और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ सोमवार की शाम संपन्न हुआ। 11 से 19 अक्तूबर तक सेक्टर-72 स्थित द अनंता बैंक्वेट में आयोजित इस महोत्सव ने गुजराती संस्कृति, परंपराओं और सामुदायिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।
नौ दिनों तक विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं रोचक प्रतियोगिताओं ने महोत्सव में चार चांद लगाए। जापानी एवं कोरियाई प्रवासियों की विशेष प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाया। वहीं स्त्री शक्ति ग्रुप, हेरिटेज ग्रुप एवं बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान आरती थाली सजावट, गरबा कलश सजावट, शंखनाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित अनेक रचनात्मक एवं पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न व्यंजनों से सुसज्जित फूड कोर्ट ने भी उत्सव की रौनक बढ़ाई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव के 20 वर्ष पूरे होना हमारे लिए अत्यंत गर्व और भावनात्मक उपलब्धि है।
विज्ञापन


डांडिया और गरबा का आयोजन
सेक्टर-56 स्थित रेल विहार में नवरात्रि के अंतिम दिन डांडिया और गरबा का आयोजन किया गया। सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। सेक्टर-103 सत्या हर्मिटेज, सेक्टर-84 स्थित पीवोटल दीवान सोसाइटी, सेक्टर-109 स्थित एटीएस ककून सोसाइटी में भी डांडिया नाइट का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें