फर्रुखनगर। चांद नगर स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ रक्षाबंधन मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय के बच्चों ने रक्षा मंत्री को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। रक्षा मंत्री के साथ रक्षाबंधन का यह आत्मीय मिलन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील पिलानिया व सुरेन्द्र मेहलावत ने रक्षा मंत्री को शॉल भेंट कर अभिनंदन एवं सम्मान किया। प्रधानाचार्या मंजू श्रीवास्तव ने भी उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास, प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और उनके नेतृत्व का सम्मान करना विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का एक सार्थक माध्यम है। संवाद