फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 53.70 लाख बकाया होने पर एक संपत्ति सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोन-1 क्षेत्र में नरसिंहपुर-मोहम्मदपुर इलाके की एक संपत्ति को सील किया गया है। संबंधित संपत्ति पर 53,70,208 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था जिसे जमा न कराने पर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई जोन-1 के टैक्स इंस्पेक्टर पंकज सलूजा के नेतृत्व में की गई। टीम ने पूर्व में संपत्ति मालिक को टैक्स भुगतान के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित भुगतान न होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि टैक्स बकायेदारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य टैक्स वसूली को बढ़ाना और शहर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व सुनिश्चित करना है। सभी बकायेदारों से अपील है कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया टैक्स का भुगतान करें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन


आयुक्त ने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा टैक्स बकाया संपत्तियों की निगरानी की जा रही हैं और समय-समय पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें