फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एयरिया मॉल में शोरूम की छत का हिस्से गिरा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के समय शोरूम में मौजूद थे लोग, समय रहते बाहर निकलने से जनहानि नहीं हुई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-68 स्थित एयरिया मॉल में मंगलवार को एक शोरूम में छत से कई हिस्सें अचानक गिर गए। घटना के समय शोरूम के भीतर लोग मौजूद थे। छत का हिस्सा गिरते ही शोरूम में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मॉल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और संबंधित क्षेत्र को खाली करवा दिया। घटना के बाद कुछ समय तक मॉल में हलचल का माहौल रहा। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल छत का हिस्सा गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मॉल प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। घटना के बाद मॉल में आने वाले लोगों के बीच कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें