फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दीपावली पर स्वदेशी झालरों की बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर और प्रतिष्ठान जगमग करने को तैयार दुकानदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रोशनी से जगमगा उठे हैं। इस साल दिवाली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी, जबकि पंच पर्व की शुरुआत 18 अक्तूबर को धनतेरस से होगी।
दुकानदारों के अनुसार इस बार आधुनिकता और परंपरा का बेहतरीन संगम ग्राहकों को लुभा रहा है। एलईडी झालरें, थीम बेस्ड लाइट्स, स्मार्ट लाइट्स, झरने जैसी झिलमिलाती लाइटें और रिमोट से चलाने वाली स्मार्ट लाइट्स ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। जिसकी कीमतें 50 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की है। इस बार स्वदेशी उत्पादों की मांग पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ी हुई है। व्यापारी अर्जुन, धर्मेन्द्र, रमेश, हीरा सिंह, मोहित का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी के बावजूद अधिकतर ग्राहक ऑफलाइन बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। उनका कहना है कि दुकान से खरीदारी करने पर सामान की गुणवक्ता का भरोसा रहता है। इसी वजह से इस बार स्थानीय बाजारों में स्वदेशी उत्पादों की चमक ने दिवाली की रौनक को और भी बढ़ा दिया है। ग्राहकों की पसंद में केवल सजावट ही नहीं, बल्कि भक्ति का रंग भी घुला है। दुकानों पर भगवानों की लाइट वाली तस्वीरें भी खूब बिक रही हैं। इनकी कीमतें लगभग 50 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है।
विज्ञापन


वर्जन

इस बार चाइनीज सामान की तुलना में देसी उत्पाद बाजार में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। दुकानों पर लाइट वाले दीये, फेयरी लाइट्स, स्टार लाइट्स और मल्टीकलर स्ट्रिंग लाइट्स की बिक्री ज्यादा देखने को मिल रही है। - अमित, निवासी गुड़गांव गांव

इस बार बाजार में पहले के मुताबिक ज्यादा प्रकार की लाइटें दिख रही हैं। नए डिजाइन के दीये भी आए हैं, जो बैटरी पर चलते हैं और दिखने में भी सुंदर लग रहे हैं। इन्हें हर साल इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जीएसटी कम होने से भाव में कोई ज्यादा अंतर नहीं दिख रहा है। - उर्मिला, निवासी सेक्टर -15

इस बार हम खासतौर पर स्वदेशी लाइट्स और झालरें खरीद रहे हैं। इनकी क्वालिटी बेहतरीन है और कीमत भी सही है। बच्चों को देवी-देवताओं की लाइट वाली तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। - शशि, निवासी सेक्टर-14
विज्ञापन


हर साल चाइनीज लाइट्स लेते थे लेकिन इस बार लोकल मार्केट के आकर्षक रंग-बिरंगे दीये और घरेलू कंपनियों की स्मार्ट लाइट्स ज्यादा बिक रही है। अपने देश के सामान का इस्तेमाल करने में अलग ही खुशी है। - रवीना, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें