फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक साल की बच्ची काे कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के राेने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने झाड़ियों से निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। किसी मां-बाप ने अपनी एक साल की बेटी को कपड़े में लपेटकर सेक्टर-10 थाने के अंतर्गत किलाचंद नगर से हयातपुर के बीच गढ़ी गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। बीते शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे बच्ची के राेने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने उसको झाड़ियों से निकाल कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। एक महिला की शिकायत पर सेक्टर-10 थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके बच्ची को यहां फेकने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी तक बच्ची को फेंकने वालों या उसके परिजनों के बारे में सुराग नहीं मिला है। जिले के गढ़ी गांव निवासी बिंदो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जोतराम चौक के पास उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि गांव के पास ही झाड़ियों से किसी बच्चे की रोने की आवाज आ रही है। जब बिंदो देवी ने वहां जाकर देखा तो झाड़ियों में एक साल की बच्ची पड़ी हुई मिली। शरीर पर कपड़ों के साथ वह गमछे में अच्छी तरह से लिपटी हुई थी। पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और बच्ची को सौंप दिया। जांच अधिकारी शिव शंकर ने बताया कि बच्ची को इलाज के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा जाएगा। बच्ची के माता-पिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें