फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल के लिए बिछेगी नई पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना पर 3.15 करोड़ रुपये की लागत आएगी
विज्ञापन

बूस्टिंग स्टेशन 450 मिमी व्यास पाइप लाइन से जुड़ेगा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर की पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी के तहत ग्वाल पहाड़ी व आसपास के सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइनें डाली जाएंगी। इस पर करीब 3.15 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
ग्वाल पहाड़ी में निर्माणाधीन बूस्टिंग स्टेशन को जोड़ने के लिए 450 मिमी व्यास की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 600 मिमी, 500 मिमी, 400 मिमी एवं 300 मिमी व्यास की पाइपों का नेटवर्क बिछाया जाएगा जिसके माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस परियोजना में कुल 7.66 किलोमीटर लंबाई की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। कार्य को पूरा करने की अवधि 9 माह निर्धारित की गई है। वर्तमान में जीएमडीए का मास्टर जल आपूर्ति नेटवर्क सेक्टर 58/59 तक किया जा चुका है जहां से ग्वाल पहाड़ी बूस्टिंग स्टेशन की इनलेट लाइन जोड़ी जाएगी। ग्वाल पहाड़ी तक पेयजल की आपूर्ति सेक्टर 72 बूस्टिंग स्टेशन से होगी जिसे चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) से शुद्ध जल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा ने बताया कि इससे लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचेगा और ट्यूबवेल और निजी टैंकरों पर निर्भरता घटेगी। जीएमडीए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह नेटवर्क तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें