फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में डेंगू का एक नया मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में शनिवार को भी डेंगू का एक नया मरीज सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने नए मरीज की पुष्टि की। शनिवार को 98 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। वहीं, जिले में अब तक डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। हाल ही में हुई बारिश की वजह से विभिन्न इलाकों में पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। मच्छरजनित बीमारियों के मामले भी सामने आने लगे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जांच अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान टीमों ने अब तक 987 घरों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान में जिले में डेंगू के कुल 8 मरीज हैं। साथ ही इस वर्ष अब तक जिले में मलेरिया के कुल चार मरीज सामने आ चुके हैं। जिले में डेंगू नियंत्रण के लिए अब तक 8,12,659 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। वहीं, विभाग द्वारा निगरानी और फॉगिंग जैसे रोकथाम के उपाय भी शुरू किए गए हैं, जिसके तहत शनिवार को विभिन्न टीमों ने 15,360 घरों का दौरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें