फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादशाहपुर में बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग 7.98 एकड़ में अस्पताल का निर्माण कराएगा

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-67 बादशाहपुर में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने 7.98 एकड़ जमीन स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। इस परियोजना पर अब स्वास्थ्य विभाग को काम करना है। अस्पताल बनने से बादशाहपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

शहर के सेक्टर दस में जिला नागरिक अस्पताल और सेक्टर 31 में पाॅली क्लिनिक है। इसके बाद भी लोगों को उपचार के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। ऐसे में बादशाहपुर में भी अस्पताल बनाने की योजना है। इसकी घोषणा सीएम ने अप्रैल 2016 में की थी। पहले यह जमीन एचएसवीपी के पास थी। साल 2018 में जमीन को एचएसवीपी ने जीएमडीए को ट्रांसफर कर दिया था। पिछली बैठक में जीएमडीए बोर्ड से इसे मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद जमीन स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की हाल में आयोजित जीएमडीए बोर्ड बैठक में भी चर्चा हुई थी। इसमें जीएमडीए के सीटीपी ने बताया कि जमीन को स्वास्थ्य विभाग को दे दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग को आगे कार्य करना है। योजना के अनुसार गुरुग्राम व आसपास के जिलों में ट्राॅमा सेंटर नहीं है। ऐसे में सेक्टर 67 में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल एवं ट्राॅमा सेंटर बनाया जा सकता है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें