फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सामान से लदे चलते ट्रक में लगी आग, वाहन जला

विज्ञापन
विज्ञापन
धुआं निकालता देखकर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर चालक नीचे उतरा
विज्ञापन

सड़क पर ट्रक में आग लगने के बाद लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर सेक्टर-66 में शनिवार की देर रात सामान से लदे चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक से धुआं निकालता देखकर चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके नीचे उतर गया। देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर विभाग की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जब तक आग पर बुझाई, तब तक ट्रक व उसमें रखा सारा सामान जल गया। इस घटना के दौरान सड़क पर वाहनों का जाम लग गया।
27 जून की रात करीब 10 बजे गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन से फरीदाबाद की ओर सामान से लदा ट्रक जा रहा था। जब ट्रक सेक्टर-66 में आईएफसी बिल्डिंग के सामने पहुंचा तो उसके केबिन व पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। ट्रक के पीछे से आ रहे अन्य वाहनों के चालकों ने हॉर्न बजाकर व आवाज लगाकर ट्रक के चालक को बताया। धुआं निकलता देख चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया व नीचे उतर गया। इसके बाद आग ट्रक में रखे सामान में लग गई और लपटें काफी ऊंची उठने लगी। आग की लपटें व धुआं काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। सड़क पर लोगों ने अपने-अपने वाहनों को रोक लिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। रात 10.17 बजे ट्रक में आग लगने की सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी माैके पर पहुंची और दमकल टीम ने पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक ट्रक व उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। - नरेंद्र यादव, वरिष्ठ फायर अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें