फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक के आत्मदाह मामले में ढाई माह बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने 15 अप्रैल को दी थी जान
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से मिली जीरो एफआईआर पर गुरुग्राम में दर्ज की गई प्राथमिकी
गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी एक युवक ने प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 15 अप्रैल की रात को गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाने गेट के सामने सड़क पर आत्मदाह कर लिया था। मृतक की बहन की शिकायत के आधार पर आत्मदाह करने के दो माह बाद आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। फतेहपुर के थरियांव थाने द्वारा भेजी गई जीरो एफआईआर के आधार पर 27 जून को सेक्टर-40 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
15 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के सीतापुर निवासी अंकित अपनी कार से सेक्टर-40 थाने के पास पहुंचा था। थाने के गेट के सामने उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में झुलसे अंकित को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आत्मदाह करने से पहले अंकित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था। उक्त वीडियो में उसने अपनी आपबीती सुनाई थी। जिसमें काजल नाम की युवती के साथ प्रेम प्रसंग होने, उस पर रुपये खर्च करने व धोखा देने संबंधी आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

मृतक अंकित की बहन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई के काजल नाम की युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। काजल के दो प्रेमी दिलबाग सिंह व रिक्की भी थे, जिनके साथ मिलकर काजल ने उसके भाई के खिलाफ साजिश रची थी। इसी से परेशान होकर उसके भाई ने आत्मदाह किया था। घटना के बाद भी गुरुग्राम पुलिस द्वारा दो माह तक मुख्य आरोपी युवती के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिवार ने फतेहपुर के थरियांव थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन शुरुआती दौर में वहां भी सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार, परिवार ने फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थरियांव पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाने में भेजी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गहनता व नए सिरे से जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - दिलबाग, जांच अधिकारी, सेक्टर-40 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें