फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए चलाया जाएगा व्यापक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलओ घर-घर जाकर एकत्र करेंगे मतदाताओं का विवरण, नए पात्र युवाओं का भी होगा पंजीकरण
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2026 के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न रहे। वे सोमवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
एसडीएम ने बताया कि इस पुनरीक्षण अभियान के लिए 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे सभी नागरिक जो इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे, वे मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने जानकारी दी कि अभियान के प्रथम चरण में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं, नियमों तथा आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें