फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने खेला खूनी खेल: सोते हुए चाचा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की; सिर पर किए वार, दो लोग बुरी तरह घायल

Wed, 18 Dec 2024 12:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची औऱ जांच में जुट गई। दोनों घायलों को नलहड़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान रईस पुत्र इलियास के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Nuh Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह के पुनहाना उपमंडल की लफूरी गांव में एक भतीजे ने अपने सोते हुए चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नही आरोपी ने दूसरे कमरे में आई रहे चाचा चाची पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें दंपति बुरी तरह घायल हो गए। घटना बीती रात तकरीबन 12 बजे की है। आरोपी ट्रक ड्राइवर है, जो घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची औऱ जांच में जुट गई। दोनों घायलों को नलहड़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान रईस पुत्र इलियास के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम मुन्फेद बताया जा रहा है। घायल अरशद व परवीना पत्नी अरशद के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें