फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: म्यूचुअल फंड अधिकारी बनकर युवक से ठगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
राशि जांचने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डाला तो उड़ गए रुपये
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पश्चिम क्षेत्र में म्यूचुअल फंड अधिकारी बनकर युवक से एक लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के कैमूर निवासी ब्रह्म चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उद्योग विहार स्थित एक कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करता है। वह म्यूचुअल फंड में निवेश भी करता है। उसके ऑनलाइन एप पर अमाउंट शो नहीं हो रहा था। ऐसे में उसने गूगल पर म्यूचुअल फंड कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। एक नंबर पर कॉल किया तो बात करने वाले ने स्वयं को म्यूचुअल फंड का अधिकारी बताया और ब्रह्म चंद को गूगल प्ले स्टोर से एनीडेस्क रिमोट एप डाउनलोड कराने के लिए कहा। नेटवर्क नहीं होने के चलते ब्रह्म चंद जब यह डाउनलोड नहीं कर सका। जिस पर उसे अन्य वाट्सएप नंबर से एनी डेस्क का लिंक भेजा गया। जालसाज ने ब्रह्म चंद से कहा कि वह यूपीआई फोन-पे हिस्ट्री खोलकर अमाउंट की जांच करें कि राशि दिखाई दे रही है या नहीं। ब्रह्म चंद ने जब राशि जांचने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डाला तो उसके बैंक खाते से रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें