फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्रेडिट कार्ड कंपनी का एजेंट बताकर 2.62 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी को दिया अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी की एजेंट बताकर कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर युवक से 2,62,026 रुपये की ठगी कर ली है। जालसाज ने पीड़ित युवक के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराई थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजस्थान के धोलपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बसई एंक्लेव में रहता है। पांच सितंबर को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का एजेंट बताया और क्रेडिट कार्ड में बदलाव करके लिमिट बढ़ने के लिए बारे में कहा। जब देवेंद्र सिंह कॉल करने वाले के झांसे में आ गया तो जालसाज ने देवेंद्र सिंह के व्हाट्सएप पर पीएनबी वन एपीके फाइल भेजी और मोबाइल में डाउनलोड कराकर ओटीपी भरने के लिए कहा। इसके बाद देवेंद्र सिंह के क्रेडिट कार्ड से तीन बार में कुल 2,62,026 रुपये डेबिट हो गए। पीड़ित युवक ने पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें