फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सैनिकों के सम्मान में झिरका के मैदान में तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और देश के वीर सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और देश के वीर सपूतों की शहादत पर श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के आर्य समाज रोड से लाल कुआं चौक, महावीर मार्ग से होती हुई निकाली व अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद समाप्त हुई। इस यात्रा में स्कूल के छात्रों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा एक संदेश है कि भारतवासी एक और संगठित हैं व हर परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़े हैं। इस तिरंगा यात्रा के संयोजक पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद रहे। यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में लहराते तिरंगे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से समूचा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।



इस मौके पर पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने तिरंगा यात्रा को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता और बलिदान देने वाले वीर सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारी भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है व पूरा देश एक साथ खड़ा है। देशभक्ति हमारी मिट्टी के कण-कण में बसी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए और ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान अगर हमारी शांति को कमजोरी समझेगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा व आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। हमारी तिरंगा यात्राएं पाकिस्तान को साफ संदेश दे रही हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ है और आतंकवाद को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। तिरंगा यात्रा में रिंकू सैनी अध्यक्ष जस्टिस बोर्ड, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, जिला महामंत्री जतिन, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन, पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष सुनील जैन, शिव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल, पूर्व नपा अध्यक्ष अर्जुन चावला, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार चुटानी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें