फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 30 युवकों ने गोदाम मालिक व दो श्रमिकों पर लाठी-डंडे से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में तीन घायल, 25 से अधिक युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना के कालियावास गांव स्थित एक गोदाम पर 28 अगस्त की रात को करीब 30 युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में गोदाम मालिक और दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केला गोदाम के मालिक जितेंद्र कुमार ने तीन नामजद युवकों सहित अन्य 25 से अधिक युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित की शिकायत पर रविवार को फर्रुखनगर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
माकडौला गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि उसका कालियावास गांव में गुरुग्राम-बादली रोड पर केला गोदाम है। 28 अगस्त की रात करीब 9 बजे संदीप व एक अन्य युवक गोदाम के सामने लगी केले की रेहड़ी पर आकर श्रमिक अनीस से बहस करने लगा। आवाज सुनकर दूसरा श्रमिक अब्दुल कयूम बाहर आ गया। अब्दुल कयूम ने संदीप को समझाने का प्रयास किया तो संदीप ने अब्दुल व अनीस को थप्पड़ मारा। अनीस ने गोदाम के कार्यालय में आकर उसको इस बारे में बताया।
विज्ञापन

जब वे अन्य लेबर के साथ गोदाम के बाहर गए तो संदीप जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे संदीप, दीपक, आकाश व अन्य 25 से अधिक युवक डंडे लेकर गोदाम में घुस गए। युवकों ने गोदाम के अंदर गेट तोड़ दिया। युवकों ने जितेंद्र कुमार, अब्दुल व अनीस के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

वर्जन
गोदाम मालिक जितेंद्र कुमार की शिकायत पर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही नामजद युवकों को गिरफ्तार करके अन्य युवकों के बारे में जानकारी ली जाएगी। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। - महावीर, इंस्पेक्टर व प्रभारी, फर्रुखनगर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें