फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीमारी से परेशान युवती ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से परेशान युवती ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात एक युवती ने बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की रहने वाली थी।
मानेसर थाना से जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि बीते मंगलवार की रात को एक युवती द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की पहचान 19 वर्षीय आकांक्षा के रूप में हुई। युवती 12वीं कक्षा तक पढ़ी है और वह बीमार चल रही थी। उसके पिता गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। आकांक्षा का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बीमारी से परेशान होकर आकांक्षा ने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें