मानेसर में बनेगा, निर्माण पर 15 करोड़ रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में काम करने वाली महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। यह हाॅस्टल हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनवाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह चार मंजिला इमारत होगी।
यह हॉस्टल मानेसर के सेक्टर-1 में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर बनेगा। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा होगी। वर्क ऑर्डर मिलने के बाद अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। महिला हॉस्टल में किचन और कॉमन रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए खेलकूद की सुविधाएं भी होंगी। बिल्डिंग प्लान को मंजूरी मिलने के बाद करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से हॉस्टल बनाने के लिए ठेका दे दिया गया है और वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है।
सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा। निर्माण कंपनी को काम सौंप दिया गया है। हॉस्टल में रहने के लिए सभी जरूरी और आधुनिक सुविधाएं होंगी। -
एजीएम राजीव गोयल, एचएसआईआईडीसी