फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एफओबी निर्माण को लेकर तस्वीर साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-102 स्थित अडानी ओएस्टर ग्रैंडे सोसाइटी के सामने एफओबी निर्माण को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। आरडब्ल्यूए को भेजे पत्र में जीएमडीए ने कहा कि सोसाइटी के दो हिस्से हैं। ऐसे में फुटओवर ब्रिज बिल्डर को बनवाना चाहिए। जीएमडीए ने पिछले साल सितंबर में सोसाइटी के आरडब्ल्यूए को लिखे पत्र में कहा था कि अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया है और पाया है कि यहां पैदल चलने वालों के लिए फुटओवर ब्रिज की आवश्यकता है। यह फुटओवर ब्रिज सोसाइटियों के दोनों हिस्सों को जोड़ेगा, इसलिए इसे बिल्डर को अपने सीएसआर फंड से बनाना चाहिए। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कर्नल हरि भगवान ने बताया कि सड़क के एक ओर की सोसाइटी के हिस्से में शॉपिंग कांप्लेक्स और क्लब आदि हैं। दूसरी ओर के हिस्से में सोसाइटी के पार्क हैं। सोसाइटी के दोनों हिस्सों में 750 परिवार रहते हैं। बिल्डर और जीएमडीए दोनों ही पिछले दिनों किए गए वादे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें