फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव ने की गद्दारी: विदेशी भाषा पढ़ाने वाली शिक्षिका की चार दोस्तों ने लूटी अस्मत, सभी हैं जिम में ट्रेनर

Fri, 03 Oct 2025 10:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की रात दिल्ली की एक पार्टी से वापस गुरुग्राम आ रही थी। इसी दौरान रात करीब 01 बजे गौरव के साथ बातचीत हुई थी। इसके बाद पीड़िता गुरुग्राम के महिला थाना पूर्व क्षेत्र में गौरव से मिली और गौरव उसको अपने दोस्त नीरज के कमरे में लेकर गया। 
विज्ञापन
शिक्षिका संग सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पुलिस थाना पूर्व क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में विदेशी भाषा पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ चार दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची। इसके बाद गुरुवार को चारों आरोपियों के खिलाफ महिला पुलिस थाना पूर्व में शिकायत दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

चारों आरोपी जिम में बतौर ट्रेनर और जूंबा डांस की कोचिंग देते हैं
आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी गौरव, महेंद्रगढ़ के नारनौल निवासी योगेश व अभिषेक उर्फ मोंटू और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी जिम में बतौर ट्रेनर और जूंबा डांस की कोचिंग देते हैं। पीड़िता की एक युवक के साथ एक कार्यक्रम के दौरान जान-पहचान हुई थी। 

एक पार्टी में हुई थी जान पहचान
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता शिक्षिका ने बताया कि सितंबर माह में एक पार्टी के दौरान उसकी गौरव से जान-पहचान हुई थी और उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद पीड़िता की गौरव के साथ मोबाइल पर कॉल व मैसेज के माध्यम से बातचीत होने लगी थी।  

गौरव ले गया था नीरज के कमरे पर
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की रात दिल्ली की एक पार्टी से वापस गुरुग्राम आ रही थी। इसी दौरान रात करीब 01 बजे गौरव के साथ बातचीत हुई थी। इसके बाद पीड़िता गुरुग्राम के महिला थाना पूर्व क्षेत्र में गौरव से मिली और गौरव उसको अपने दोस्त नीरज के कमरे में लेकर गया। 

गौरव ने पहले नीरज को बुलाया, फिर अभिषेक और योगेश आए
रात करीब 02 बजे कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। इसके बाद गौरव ने शिक्षिका की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान गौरव ने अपने दोस्त नीरज को भी कॉल करके बुला लिया और कमरे में आकर नीरज ने भी पीड़िता की मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गौरव व नीरज ने अपने दोस्त अभिषेक व योगेश को कमरे पर बुला लिया था। उन दोनों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया। 

महिला ने दर्ज कराया मामला
सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से सहमी व घबराई पीड़ित शिक्षिका गुरुवार की सुबह अपने घर पहुंची। गुरुवार को दिन में पीड़िता ने महिला पुलिस थाना पूर्व में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना पूर्व में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 64(1), 70(1) के तहत एफआईआर दर्ज करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित शिक्षिका की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म संबंधित धाराओं के तहत महिला पुलिस थाना पूर्व में एफआईआर दर्ज की गई है। सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गौरव, नीरज, योगेश अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई और छानबीन कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें